जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त अधिकारियों से कहा सभी नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही अपने से संबंधित प्रकोष्ठ के कार्यों की कार्य योजना निर्धारित समय के अनुसार तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता/शिथिलता को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारी चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाले निर्देशों का शत शत प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिस्पैच और रिसीविंग स्थलों पर विधानसभावार एवं टेबलवार कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का निर्देश जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि जनपद के 50% बूथों की वेबकास्टिंग होनी है, इसको देखते हुए जनपद स्तर पर स्थापित होने वाले वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम पर भी कार्मिकों की ड्यूटी लगा दिया जाए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सी और डी ईवीएम मशीनों को जमा करने हेतु ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 1 से 4 म‌ई तक और द्वितीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम 20 से 26 म‌ई तक संचालित किया जाएगा। बताया कि माइक्रो आब्जर्वर्स का प्रशिक्षण 5 म‌ई को होगा।उन्होंने प्रशिक्षण में कार्मिकों की उपस्थिति का उचित तरीके से अभिलेखीकरण करने और अभिलेखों को सुरक्षित रखने का निर्देश परियोजना निदेशक को दिया। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण में न आने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मैनपावर मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट , एम.सी.एम.सी., निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, स्वीप, कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मैनेजमेंट, मीडिया एवं सोशल मीडिया, मतदेय स्थलों पर विवरण का अंकन/मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टी की व्यवस्था, वीडियोग्राफी, पोस्टल बैलेट, बैलेट पेपर प्रिन्टिग,मतपत्र व्यवस्था संबंधी कार्य, कम्युनिकेशन प्लान, सीसीटीवी कैमरा,रूट चार्ट,निर्वाचन सामग्री, एपिक, प्रेक्षक व्यवस्था,पोलिंग बूथ, रैंडमाइजेशन आदि का प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह,वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी,सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, बीएसए मनीष सिंह,डीएस‌ओ रामजतन यादव,प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

4 hours ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

5 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

5 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

16 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

16 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

16 hours ago