संचारी अभियान एवं दस्तक अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर- घर दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में संचारी अभियान के तहत होने वाली कार्रवाइयों के बारे में बताया गया। यह अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित किया जाएगा, इसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल और घर-घर दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। इस बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर दस्तक अभियान में, जनपद की 25वीं रैंक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर विकास पंचायती राज और कृषि विभाग के कुछ पैरामीटर पर पिछड़ने की वजह से जनपद की रैंकिंग कम हुई है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सही डाटा फीड कर स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी को विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए डैशबोर्ड के डाटा संबंधित कमियों को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने साफ सफाई संबंधी विभिन्न पैरामीटर के डाटा को वेरिफाई कर सही आंकड़े ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ और नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारियों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचसी पर शासन के निर्देशानुसार हीटवेब के दृष्टिगत एक कूलिंग कमरा 24 घंटे संचालित अवस्था में अवश्य होने चाहिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

1 hour ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

1 hour ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

1 hour ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

2 hours ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

10 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

10 hours ago