चकबंदी प्रक्रिया को लेकर लेखपालों व कानूनगो ने काश्तकारों से बातचीत किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के मौजा दलन छपरा में चकबंदी प्रक्रिया के तहत हुई गड़बड़ी को लेकर चकबंदी आयुक्त के आदेश पर सोमवार को दलन छपरा स्थित पंचायत भवन पर, लेखपालों की टीम व कानूनगो ने काश्तकारों से बातचीत किया। कानूनगो केदारनाथ सिंह ने बताया कि दलन छपरा मौजा की चकबंदी प्रक्रिया के दौरान भाग 23 फटकर जीर्ण शीर्ण हो गया है।
इसको दुरुस्त करने के लिए उन्होंने काश्तकारों से निवेदन किया है कि आगामी 20 अप्रैल को दलन छपरा के पंचायत भवन पर पुनः लेखपालों की टीम और मैं स्वयं उपस्थित होकर भाग 23 को पूरा करने के लिए काश्तकारों से भाग 5, भाग 11 व भाग 23 एकत्र करेंगे, जिनका चक भाग 23 में नहीं चढ़ा है या छूट गया है, उसे पुरानी पर्ची के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा।
इस कार्य के लिए लेखपाल अमित कुमार, दिनेश कुमार, अजय कुमार को लगाया गया है। टीम का प्रयास है कि दलन छपरा की चकबंदी शीघ्र दुरुस्त कर दी जाए। इसको लेकर उन्होंने काश्तकारों से निवेदन किया है कि जिन काश्तकारों का भाग 23 अपूर्ण है, ऐसे काश्तकार 20 अप्रैल को दलन छपरा पंचायत भवन पर उपस्थित होकर अपना-अपना संबंधित कागजात जमा करें। जिससे चकबंदी में हुई गड़बड़ी को ठीक किया जा सके।
गौरतलब है कि दलन छपरा निवासी सुशील पाण्डेय के शिकायत पर जांचोपरान्त शिकायत सही पाये जाने पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ी, भाग 23 फटने से नाराज चकबंदी आयुक्त के आदेश पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान लेखपाल, चकबंदीकर्ता सहित 31 अधिकारियों के खिलाफ बलिया कोतवाली में प्राथमिक की दर्ज हुई है, तब से चकबंदी विभाग फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि शीघ्र दलन छपरा की चकबंदी की गड़बड़ी दूर करते हुए चकबंदी को पूरा किया जाय, अन्यथा ।

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

52 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago