
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) मुंबई में गरीब, जरूरतमंद और महिलाओं के हितों लिए जानी मानी संस्था नारी सम्मान संगठन सतत कार्य कार्य करती रहती है। यही नहीं बरसात हो, ठंडी का मौसम संगठन की ओर से सदैव ही गरीबों की मदद की जाती है। इसी कड़ी में ठंडी के इस मौसम में जुहू, वर्सोवा की सड़कों के किनारे फुटपाथ पर रहने वाले सैकड़ों गरीबों को गत दिनों नारी सम्मान संगठन की ओर से कंबल बांटा गया। नारी सम्मान संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुंदरी ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुए कंबल वितरण के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश तिवारी, मधुर, करिश्मा राय, अभिनेता रमेश गोयल, दीपा शर्मा, सकीरा शेख सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान नारी सम्मान संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुंदरी ठाकुर ने बताया कि संगठन की ओर से पिछले कई सालों से महिलाओं और गरीबों के हितों के लिए कार्य किया जा रहा है।
More Stories
ट्रंप के साथ लंच करने जा रहे पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर, भारत को कूटनीतिक झटका? कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना
पीएम मोदी की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा, ईरान-इजरायल युद्ध की घोषणा और भारत-कनाडा संबंधों में प्रगति
नोएडा में देर रात घर में भीषण आग, एसी में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं