देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 71672 वादों का निस्तारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जें0पी यादव के अध्यक्षता में रविवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश जे0पी यादव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ज्ञान प्रकाश सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव अशोक कुमार दूबें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कमारी, सिविल जज (सी0डी0) विवेक कुमार, व अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं माॅ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।

उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश जे0पी यादव के द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण किया गया, तथा मु0-50,000-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 04 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा 10 अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितिय साक्षी सिंह द्वारा 05 अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय विकास कुमार द्वारा 25 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी कृष्ण यादव द्वारा कुल 34 मामलों का निस्तारण किया गया तथा मु0-1,6611000-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 71672 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0-131622018 / (तेरह करोड़ सोलह लाख बाइस हजार अठारह) रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

6 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

7 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

7 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

7 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

7 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

18 hours ago