विकास की गंगा बहाकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनायेंगे: बालेन्द्र

जल निकासी की समस्या से नगर वासियों को मिलेगी निजात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नव सृजित नगर पंचायत पयागपुर में विकास की गंगा बहाकर नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जायेगा। साथ ही जल निकासी जैसी प्रमुख समस्या का समुचित और स्थायी समाधान कर, नगर वासियों को निजात दिलाई जाएगी, सभी पात्रों को आवास, बिजली, शुद्व पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ समूचे नगर को दूधिया स्ट्रीट लाइटों से जगमगाने का कार्य किया जायेगा।प्रत्येक वार्ड में पक्की सड़कें, नाली निर्माण के साथ ही सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिलेगा। यह बात पयागपुर के नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बालेन्द्र प्रताप उर्फ “विपिन” श्रीवास्तव ने साक्षात्कार के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पयागपुर का समग्र विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। नगर के हर वार्ड को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के साथ साथ समूचे नगर को सुसज्जित किया जाएगा। नगर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, विधुत आपूर्ति का प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाएगा।श्रीवास्तव ने कहा नगर के प्रमुख बाजारों में सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, श्मशान घाटों को सुसज्जित किया जायेगा, नगर क्षेत्र में स्थित विद्यालयों को सुव्यवस्थित कर अच्छी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा, नगर वासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके इसके लिए बेहतर प्रयास होंगे, तथा नगर वासियों को सासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जायेगा। बिना किसी भेदभाव के गंगा जमुनी संस्कृति को कायम रखते हुए हर वर्ग, हर जाति, को साथ लेकर विकास कार्यों का खाका तैयार कर नगर पंचायत को सुन्दर व हरा भरा बनाया जायेगा। जनता से मिले अपार समर्थन से गदगद विपिन ने कहा कि मैं समस्त मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरते हुये उनके मांन सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करते हुये नगर को विकास के पथ पर ले जाने का काम करूंगा। आदर्श नगर पंचायत पयागपुर को प्रदेश के विकाशशील नगर पंचायत की श्रेणी में शामिल करने का काम करूंगा उन्होंने कहा कि वह दिन अभी नगरवासी भूले नहीं, कि जब पयागपुर नगर पंचायत के हर बाशिंदों के घरों में कमर भर पानी घुस गया। लोग छतों पर बैठकर भोजन किया, उस समय भी, हमने यथासंभव मदद करते रहे, उसी दिन को याद कर जनता ने इस लायक बनाया है, भविष्य में लोगों को ऐसी विकट समस्याओं से न जूझना पड़े इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वास्थ्य शिविर व निशुल्क बस सेवा के जरिए समाज सेवा में जुटे हैं संजय तिवारी

बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के है दावेदार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के…

28 minutes ago

योगी सरकार का कानपुर पर बड़ा दांव! ₹411 करोड़ से विकास को रफ्तार, युवाओं के लिए भी खास तैयारी

फोटो एकस ‌कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार,…

2 hours ago

राहुल गांधी सुरक्षित, काफिले की गाड़ियों में टक्कर से हड़कंप! अमित शाह मानहानि केस में आज अहम फैसला

लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…

4 hours ago

नमो घाट पर राफेल, सुखोई और तेजस का जलवा, 100 से ज्यादा विमानों के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान; क्या है बड़ा संदेश?

काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…

5 hours ago

ब्राजील की सियासत में लूला बनाम बोल्सोनारो! पहले दौर के बाद कैसे बदलता है चुनावी खेल?

ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…

6 hours ago