औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाएं, डीएम ने लगाई फटकार

तालाब, सड़क, पार्क और सफाई पर फोकस, तहसील सिकंदरपुर का लिया जायजा

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस समाप्त होने के बाद सिकंदरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, गंदगी और लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा सुधार के लिए स्पष्ट और समयबद्ध निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले तहसील परिसर में स्थित तालाब का जायजा लिया। तालाब की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने नगर पालिका सिकंदरपुर को तालाब के सुंदरीकरण, नियमित जलभराव और चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब के समीप खाली पड़ी भूमि पर आमजन के उपयोग के लिए पार्क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में आने-जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग को सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप कोषागार कार्यालय का भी अवलोकन किया और वहां उप निबंधन कार्यालय को शिफ्ट करने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को एक ही परिसर में सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ग्राम न्यायालय के निरीक्षण के दौरान शौचालय की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने के आदेश दिए। साथ ही ग्राम न्यायालय परिसर में संचालित कैंटीन को नीलामी के माध्यम से हटाकर वहां अन्य कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में जगह-जगह गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका सिकंदरपुर को 15 दिनों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे परिसर को साफ-सुथरा बनाने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील गेट के सामने लगे जनरेटर को तहसील सभागार के पीछे शिफ्ट कराने तथा तहसील परिषद में लगे ट्रांसफार्मर को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए गए।न्यायालय कक्षों के निरीक्षण के दौरान फाइलों का रखरखाव अव्यवस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि तहसील परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

9 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

10 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

10 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago