कांट क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन का काला खेल, ग्रामीण परेशान


शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कांट थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर नगरिया गांव में अवैध खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों से मिट्टी निकाल रहे हैं और यह सब पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार थाने पर सूचना दी गई, फोन किए गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, कार्रवाई के नाम पर चुप्पी रही। इस अनदेखी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए खेतों की खुदाई की जा रही है। अमित और नरवीर का कहना है कि उपजाऊ खेतों को रातों-रात गहरी खाइयों में बदल दिया गया है, जिससे खेत तालाब जैसे बनते जा रहे हैं। यदि इसी तरह मिट्टी का उठान जारी रहा तो आने वाले समय में खेती करना मुश्किल हो जाएगा और किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रालियां रिहायशी इलाकों से गुजरती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की जान हर समय खतरे में रहती है। कई बार जानकारी देने के बावजूद जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब रक्षक ही मूकदर्शक बने रहें, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए। अब गांव के लोग जिला प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago