चाय पर चर्चा जीत के प्रति आश्वस्त दिखे समाजवादी: खबर आंखों देखी

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
लोक सभा सलेमपुर 71 के अंतर्गत बनकटा क्षेत्र लगातार उपेक्षा यहां के 10 वर्ष के सांसद रविंदर कुशवाहा के कार्य काल में झेल कर त्रस्त है तो वहीं इस बजार में चाय पर चर्चा में समाजवादी लोग अपने जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं।खबर आंखों देखी 21 मई समय करीब 5 बजे स्थान बनकटा रेलवे स्टेशन का उजड़ता बजार/मार्केट समय करीब 5 बजे स्थान मुन्ना चाय की दुकान वर्तमान सांसद सलेमपुर के कार्यकाल में विगत 10 वर्ष में दो ट्रेन ठहराव बन्द होने से उजड़ता बनकटा रेलवे स्टेशन का बजार।
जनता का भारी उपेक्षा कर
जनता का आक्रोश नहीं झेल पाने की स्थिति में होने के कारण अभी तक वर्तमान सांसद का बनकटा बाजार में कम नहीं पड़ सका है। वहीं जनता की बीच में उपस्थित हो कर जनता के बीच चाय पर चर्चा करते दिखे समाजवादी नेता एवं
स्थानीय जनता। जिनसे पत्रकार द्वारा जनता के कुछ खास मुद्दे पर समाजवादी पार्टी भाटपार रानी विधान सभा अध्यक्ष रामबली यादव से हुई कुछ खास बात चीत के अंश। प्रश्न: (1) यहां उपस्थित जनता स्टेशन की उपेक्षा से आहत है क्या कहेंगे।
उत्तर: देखिए हमें यहां की जनता अपना आशीर्वाद दे कर हमारे समाजवादी पार्टी से सांसद प्रत्याशी रामाशंकर विद्यार्थी को अपना सांसद मान चुकी है। और चुनाव जीत कर तीन माह में मौर्य एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, के निरस्त ठहराव को बहाल करने कराने का काम करेंगे।
प्रश्न (2) 32 बेड के बनकटा भुंडवार अस्पताल पर डाक्टर, फार्मेसिस्ट, महिला चिकित्सक नहीं होने से वर्तमान 10 साल के सांसद द्वारा उपेक्षा से इलाज नहीं मिल पाया है क्या कहेंगे।
उत्तर: देखिए जनता ने सलेम पुर में परिवर्तन का मन बना कर जो आशीर्वाद हमारे प्रत्यासी पर वर्षाया है यह अद्भुत एवं अतुलनीय है। और हम इस अस्पताल में डाक्टर एवं फार्मा सिस्ट की तैनाती भी चुनाव जीतने के छः माह के अन्दर करने कराने का काम करेंगे।
प्रश्न (3) विगत करीब 5 वर्षों से बनकटा ब्लाक में स्थित बनकटा भुंडवार पशु चिकित्सा केन्द्र में डाक्टर की तैनाती नहीं है आप क्या कहेंगे।
उत्तर: पशु चिकित्सा केन्द्र में पशु चिकित्सा अधिकारी की तैनाती सहित क्षेत्र के जनता एवं जनहित के हर अधूरे कार्य को चुनाव जीतने के महज एक वर्ष के अंदर कराएंगे।
इस दौरान चाय पर चर्चा करते लोगों में। इस दौरान चाय पर चर्चा में कृष्ण कुमार कुशवाहा महा नगर सचिव सपा, गोरखपुर अजय यादव पूर्व अध्यक्ष , वीरेंद्र कुशवाहा सपा नेता,
जनार्दन यादव, भोला जी , सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्रीकांत प्रसाद पूर्व प्रधान, राम आधार यादव पूर्व प्रधान, रत्नेश ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, रुदल कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, अशोक यादव,लाल बहादुर प्रसाद, मुन्ना यादव, दर्शन यादव, सुनील कुमार, प्रमोद यादव, जितेंद्र कुशवाहा, एडिप प्रसाद क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि लोग रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

6 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

6 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

7 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago