आपदा मित्रो को परीक्षण हेतु हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय ने आपदा मित्रों को प्रशिक्षण हेतु हरी झण्डी दिखा कर लखनऊ के लिए रवाना किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका, अग्निकांड, वज्रपात के अलावा भूकंप के जोन-4 में स्थित होने के कारण आपदाओं का सामना करने वाले जनपद कुशीनगर के लिए आपदा मित्र स्वयंसेवक बहुत ही उपयोगी साबित होंगे, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ मानवीय आपदा के समय में, फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आपदा मित्रों की मौजूदगी से किसी भी आपदा के समय एक ओर बचाव और राहत कार्यों के संचालन में जिला प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षित आपदा मित्र आम जनमानस को भी पूर्व जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे, जिससे किसी भी आपदा के समय जनधन की हानि को न्यूनतम करने में भी मदद मिलेगी।
आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने बताया कि जनपद में आपदा मित्र परियोजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद के 386 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है एवं 114 अवशेष हैं। उन्होंने बताया कि आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचक बल लखनऊ के माध्यम से कराया जाना है। परियोजना के अंतर्गत जनपद के 114 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एसडीआरएफ, लखनऊ में 16 मार्च 2023 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है, इस हेतु आपदा मित्रों को बुधवार 15 मार्च 2023 तक लखनऊ पहुंचने के निर्देश के क्रम में आज आपदा मित्रों को प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु रवाना किया गया।
आपदा विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण दौरान आपदा मित्रों को इमरजेंसी रिस्पांडर किट एक अदद प्रदान की जाएगी, जिसके अंतर्गत आपदा मित्रों का बीमा भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट कल्पना जयसवाल, व्यास नारायण, सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

SIR के बाद बदल गया Form-6 का नियम, माता-पिता-दादा-दादी की जानकारी पर आया बड़ा अपडेट

ज्ञानेश कुमार SIR के बाद Form-6 में बड़ा बदलाव: कई राज्यों में हटाई गई अतिरिक्त…

6 minutes ago

SIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! 2 अक्टूबर से देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, 6 को EC तक कूच

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) को लेकर…

19 minutes ago

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- मामला ‘मनहूस’ है, बार-बार टल रही सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े…

51 minutes ago

नारायणी का कहर! कुशीनगर में टूटा AP तटबंध, हजारों लोग प्रभावित; CM योगी ने मौके पर संभाली कमान

कुशीनगर में बाढ़ का बड़ा संकट: नारायणी के तेज बहाव से टूटा तटबंध कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा का अंत! बडगाम में सुरक्षा बलों को मिला शव, पास से युद्ध सामग्री बरामद

बडगाम/श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के…

1 hour ago