सरकार 69000 शिक्षक भर्ती मे पिछड़े और दलित वर्ग के छात्रों के साथ नाइंसाफी कर रही है

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l 3 सालों से 69000 शिक्षक भर्ती में जिस प्रकार से दलित और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को यूपी सरकार आरक्षण देने में विफल रही है , उससे दलित पिछड़ा वर्ग विरोधी और सामाजिक न्याय विरोधी सरकार का चेहरा उजागर हो गया है ।
आरक्षित वर्ग के आंदोलनरत छात्रों के ऊपर बल प्रयोग करना बेसिक शिक्षा मंत्री का उनसे मुलाकात ना करना और आरक्षण को सही ढंग से लागू ना करना तथा 3 साल से लगातार आंदोलनरत छात्रों से वादाखिलाफी करना, सरकार की एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है।
पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अपने पिछड़ा और दलित विरोधी कृत्यों के लिए पूरे देश में बदनाम है, 69000 शिक्षक भर्ती में जिस प्रकार से 3 साल से पिछड़े और दलित वर्ग के छात्रों के साथ वादाखिलाफी जोर-जबर्दस्ती और नाइंसाफी हो रही है, उससे यह सच साबित हो गया है कि योगी और उनकी पूरी सरकार पिछड़ों और दलितों के हक को लूटना चाहती है।
विधानसभा चुनाव के समय जनता में उत्तर प्रदेश सरकार ने यह स्वीकार किया कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रक्रिया गलत ढंग से लागू की गई है, जिससे आरक्षित श्रेणी के लगभग 15000 छात्रों को आवंटित नहीं हुई है, चुनाव के समय योगी ने 6800 आरक्षित श्रेणी के छात्रों को अलग से नौकरी देकर यह दर्शाने का प्रयास किया था कि वह दलित पिछड़ों के साथ है, लेकिन चुनाव बीतने के बाद भाजपा अपनी पुरानी नीति दलित पिछड़ा विरोधी मानसिकता के तहत उनको उनकी सीटें नहीं दे रही है, जिसके लिए छात्र लगातार आंदोलनरत है। सामाजिक न्याय गरीबों दलितों पिछड़ों और वंचितों के हक की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ पूर्णता खड़ी है।
उत्तर प्रदेश सरकार 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्गों के हितों की पूर्ति नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इसके लिए संघर्ष करेगी ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

21 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

23 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

23 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago