हैंसर बाजार से गोरखपुर की सीधी बस सेवा शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने क्षेत्र की जनता को शनिवार को रोडवेज बस की सुविधा प्रदान की। जिससे क्षेत्रीय जनों को पढ़ाई, रोजगार, व्यापार और उपचार के लिए प्रतिदिन गोरखपुर की यात्रा में सुगमता होगी।
इस क्षेत्र से आवागमन का कोई सीधी सुविधा न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि ने गत दिवस लखनऊ में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर हैंसर बाजार से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस की मांग की थी। जिस पर परिवहन मंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए बस उपलब्ध करा दी।
शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि और प्रतिनिधि नीलमणि ने स्थानीय व्यापारियों, सभासदों और अन्य गणमान्य जनों के साथ हरी झंडी दिखाकर बस को गोरखपुर के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण दूबे, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बब्बन शर्मा, जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, जिला मंत्री अशोक कुमार उर्फ साधू यादव, सभासद सीमा चौहान, प्रदीप अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
बस्ती डिपो की यह रोडवेज बस सेवा प्रतिदिन प्रात: 08:00 बजे हैंसर बाजार चल कर से धनघटा होते हुए प्रात: 09:00 बजे जनपद मुख्यालय खलीलाबाद पहुंचेगी। जहां 10 मिनट के रुकने के बाद बस होते हुए 10.30 बजे रोडवेज बस स्टेशन, गोरखपुर पहुंचेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

6 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

7 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

7 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

7 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

7 hours ago