सीट से कम आवेदन वाले पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश 18 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उन पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 18 जुलाई से आरंभ होगी, जहाँ निर्धारित सीटों की तुलना में कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि परिसर के 17 विभागों में संचालित 27 पाठ्यक्रमों में यह प्रक्रिया संबंधित विभागों में संपन्न कराई जाएगी।
ये पाठ्यक्रम मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, मनोविज्ञान, हिंदी, रक्षा अध्ययन, रसायनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, वाणिज्य, प्राणि विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित एवं सांख्यिकी, ललित कला एवं संगीत, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय, विज्ञान संकाय तथा वाणिज्य संकाय से संबंधित हैं।
प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे के मध्य अपने मूल अंकपत्रों, जाति, आय प्रमाणपत्र, वेटेज से संबंधित दस्तावेज तथा उनके स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियों के एक सेट के साथ संबंधित विभागों में उपस्थित होकर प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराना होगा।
प्रमाणपत्र सत्यापन के पश्चात अभ्यर्थी को अगले दिन ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, जिसकी रसीद विभाग में जमा करनी अनिवार्य होगी। निर्धारित समय पर शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता एवं योग्यता प्रदायी परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

21 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

39 minutes ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

46 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

55 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

1 hour ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

1 hour ago