राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का आम जनमानस में करें प्रचार प्रसार: एडीजे

पराविधिक स्वयं सेवकों को पम्पलेट एवं बैनर उपलब्ध कराते हुए प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन के बावत अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक आयोजित किया। उन्होंने स्वयं सेवकों को बताया कि दिनांक 01 जुलाई 2025 से दिनांक 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा हैl उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराना है। उक्त अभियान में वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामलें, चेक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पतित के बंटवारे से सम्बन्धि तमामले, बेदखली से सम्बन्धि तमामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले संदर्भित किये जायेगें। उन्होने स्वयं सेवकों को निर्देश किया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगो के बीच पम्पलेट बांट कर प्रचार प्रसार करें, तथा जगह जगह बैनर भी लगायें तथा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को सफल बनायें। इस अवसर पर समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

4 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

4 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

7 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

7 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

7 hours ago