Categories: Uncategorized

जर्जर सड़कें बनीं जनता की मुसीबत, नगर पालिका पर उठे सवाल

  • नपा क्षेत्र के गौसपुर नहर रोड की सड़क हुईं बदहाल, चलना हुआ मुश्किल
  • घोरखल-गौसपुर के मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश
  • सड़कें बना रहीं स्पांडलाइटिस का रोगी: डॉ० सुनील कुमार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद के वार्ड संख्या 16, घोरखल- गौसपुर नहर रोड की सड़कें बरसात में बदहाली की तस्वीर बन चुकी हैं। कृष्णा पैलेस के सामने की मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया और चार पहिया वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं।
स्थानीय निवासी रविंद्र पांडेय, लकी पांडेय, इंद्रजीत चौधरी, अमरनाथ चौधरी समेत अन्य मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गहरा आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, सिर्फ आश्वासन मिलते हैं।
सड़क की दुर्दशा का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। डॉ. सुनील कुमार प्रजापति के अनुसार सड़क की खराब स्थिति और वाहन चलाते समय बार-बार झटके लगने से सर्वाइकल और स्पॉन्डलाइटिस जैसे रोग बढ़ रहे हैं। खासतौर पर युवाओं में कमर और गर्दन के दर्द की समस्या आम होती जा रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पालिका ईओ अवधेश कुमार भारती ने बताया कि सभी वार्डों से सड़क मरम्मत के प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने दावा किया कि शहर की सभी सड़कों को व्यवस्थित रूप से दुरुस्त किया जा रहा है और जल्द ही नजर आने वाला सुधार होगा।
हालांकि घोरखल के नागरिकों का भरोसा टूटता नजर आ रहा है, क्योंकि समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और स्थानीय लोग रोजाना परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

1 hour ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 day ago