दिनदहाड़े 1.5 लाख रुपये की लूट, बदमाश फरार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के उमरगंज निवासी समीतुल्लाह अंसारी के साथ दिनदहाड़े 1.5 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना सोमवार दोपहर की है, जब पीड़ित ने स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से नकदी निकाली थी।

मिली जानकारी के अनुसार समीतुल्लाह अंसारी ने बैंक से पैसे निकालकर उन्हें स्कूटी की डिग्गी में रखा और सब्जी मंडी की ओर निकल पड़े। रास्ते में विशुनीपुर चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक बदमाश उन्हें संभालने का नाटक करता रहा, जबकि दूसरा बड़ी चालाकी से स्कूटी की डिग्गी तोड़कर सारा पैसा लेकर फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से भाग निकले। पीड़ित समीतुल्लाह ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि अपराधियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाई जा सके।

पुलिस का कहना है कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago