Categories: Uncategorized

मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने जताया असंतोष, संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विकास खंड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया में चल रहे मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी और उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा ने बताया कि गांव में तीन परियोजनाएं संचालित हैं ध्रुपचंद के खेत से सुनील के खेत तक कुआनो नदी किनारे रिंगबांध निर्माण, बिदेशी के खेत से वैभव के खेत तक रिंगबांध निर्माण (मिट्टी कार्य) और धीरज के खेत से नाले तक चकरोड पर मिट्टी कार्य। इन कार्यों में कुल 230 श्रमिकों की नियुक्ति की गई थी और 228 श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस ऐप पर 30 जून 2025 को दर्ज की गई थी।
हालांकि जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण में उपस्थित श्रमिकों की तुलना में कार्य की प्रगति बेहद कम पाई गई। साथ ही यह भी पाया गया कि परियोजनाएं कुआनो नदी के बहुत समीप हैं, जिससे इन कार्यों की उपयोगिता और औचित्य पर सवाल खड़े हो गए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस लापरवाही पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही तीनों परियोजनाओं को “श्रमदान” घोषित करने के भी आदेश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने यह स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

2 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago