Friday, April 10, 2026
HomeUncategorized25 जुलाई से होगा डिजिटल इंडिया वीक का आयोजन

25 जुलाई से होगा डिजिटल इंडिया वीक का आयोजन

डिजिटल उपयोग से दुनिया में भारत की तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन होगा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा 25 जुलाई से 31 जुलाई तक डिजिटल इंडिया वीक का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य दुनिया में भारत की तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन करना, टेक स्टार्टअप के लिए सहयोग और व्यावसायिक अवसरों का पता लगाना एवं अगली पीढ़ी के नागरिकों को डिजिटल उपयोग हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम में भाग लेने और एसएमएस / ई-मेल पर आम जनमानस को सभी अपडेट प्राप्त करने हेतु पंजीकरण किया जा रहा है। डिजिटल इंडिया वीक के दौरान डिजिटली जागरूक करने हेतु अन्य कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जाएगा।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि डिजिटल इंडिया वीक में प्रतिभाग करने हेतु https://www.nic.in/diw2023- reg / पर अधिक से अधिक पंजीकरण करें और अभियान को सफल बनाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments