कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ताओं की दो सदस्यीय टीम ने, दुदही विकास खण्ड के धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के संविलयन विद्यालय भगवानपुर के सपोर्टिव सुपरविजन (सहयोगात्मक पर्यवेक्षण) कर, शिक्षा की गुणवत्ता परखी।
प्रवक्तागण डा. कमलेश कुमार व दुदही के मेंटर डा. अखलाक अहमद ने उक्त विद्यालय का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका जांची जिसमें प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, स.अ. धनन्जय कुमार मिश्र, नन्हे प्रसाद, व शिक्षामित्र अनीता देवी उपस्थित मिले। ब्रजेश सिंह टीएलएम प्रशिक्षण में व नीतू यादव चाइल्ड केयर लीव पर थीं। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति शैक्षणिक गतिविधियों व भौतिक परिवेश का जायजा लिया। कक्षाओं में छात्रों के अधिगम स्तर की जांच करते हुए, गणित व भाषा का शिक्षण कार्य किया।अनियमित उपस्थिति वाले छात्रों की काउंसलिंग कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए रोज आने व स्कूल के बाद घर पर भी पढ़ाई लिए प्रेरित किया। एसएमसी व पीटीए पंजिका, शिक्षक डायरी आदि पंजिकाओं का अवलोकन किया। पुस्तकालय की क्रियाशीलता पर फोकस करते हुए सुझाव दिया। प्रवक्ताद्वय ने सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान निपुण लक्ष्य, विद्यालय का भौतिक परिवेश, छात्रों की उपस्थिति, गणित किट, खेल सामग्री के बारे में भी जानकारी ली।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…