पत्रकारों के सवाल पर भड़के सांसद निरहुआ, तो पत्रकारों ने किया बहिष्कार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी की, जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, महंगाई के मुद्दे पर पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर भड़क उठे, इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि बताडाला जिससे पत्रकार अक्रोसित होकर उनकी प्रेस वार्ता का बहिष्कार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार सांसद निरहू केंद्रीय बजट की विशेषताएं बता रहे थे इस बीच एक पत्रकार ने बढ़ती महंगाई को लेकर सांसद से सवाल किया जिस पर उन्होंने पत्रकार को देश से बाहर विदेश जाने की सलाह दे दी। कहा की विदेश जा कर देखिए कोविड के बाद पूरे विश्व में स्थितियां किस तरह से बिगड़ी है। पड़ोसी देशों सहित अन्य देशों में महंगाई 60 गुना बढ़ी है। उसकी तुलना में भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में ना सिर्फ भारत ने महंगाई पर नियंत्रण किया बल्कि फ्री में आम जनता को दो दो वैक्सीन लगवाई है। भारत में स्थिति बहुत नियंत्रण में है। सांसद निरहुआ यही नहीं रुके पत्रकारों द्वारा आंकड़े के साथ महंगाई बढ़ने के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि बता डाला इसके बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया और कई पत्रकार प्रेस वार्ता छोड़कर जाने लगे, जिससे वहाँ मौजूद पार्टी के नेताओं ने किसी तरह से पत्रकारों को समझा-बुझाकर मनाया तब जाकर प्रेस वार्ता संपन्न हुई।

rkpshomnath

Recent Posts

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

7 minutes ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

16 minutes ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

26 minutes ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

2 hours ago