धनगर समाज ने जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

तहसीलदार सलेमपुर पर रुपया लेने का लगाया आरोप तहसीलदार सलेमपुर ने आरोप को बताया निराधार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील प्रशासन के खिलाफ धनगर समाज के लोगो ने सैंकड़ो के संख्या में उपजिला अधिकारी सलेमपुर के कार्यालय पर एकत्र होकर नारेबाजी की और तहसील प्रशासन को धनगर समाज का होने के बावजूद भी जाति प्रमाण पत्र निर्गत ना करने और पैसा लेकर निर्गत करने का आरोप लगाया जिसमे धनगर समाज के जिला अध्यक्ष विमलेश पाल धनगर ने कहा की सरकार के शासनादेश के बाद भी धनगर समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है और धनगर समाज का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नही किया जा रहा है ।आगे रवींद्र धनगर ने कहा की धनगर समाज के लोग सलेमपुर तहसील में आए दिन चक्कर काट रहे है और जो लोग रुपया देते है उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत हो जाता है । समाज में सभी लोग पैसे वाले नही है जो पैसा देकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करा सके आगे इन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की वर्तमान तहसीलदार द्वारा रूपये की मांग की जाती है जो देता है उसका जाति प्रमाण पत्र निर्गत होता है जो नहीं देता उसका नहीं होता है ।वर्तमान सलेमपुर तहसीलदार अलका सिंह से इस संदर्भ में पूछने पर उन्होंने बताया की धनगर समाज में दो उपजातियां है और उपजातियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का प्रावधान नहीं है । उन्होंने पैसे लेने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा की आरोप पूर्तः बेबुनियाद है ।जिला स्कूटनी कमेटी द्वारा कुछ लोगो को धनगर जाति होने का आदेश दिया गया जिसपर उनका अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हुआ है पूर्व में भी इन लोगो ने ज्ञापन दिया था जिसपर कार्यवाही करते हुए हमारे द्वारा जांच कराई गई जिसमे इनको मूलतः गड़ेडिया जो की धनगर का उपजाति है पाया गया जिस कारण हमारे द्वारा इनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत नही किया जा रहा जो भी व्यक्ति जिला स्कूटनी कमेटी से आदेश लेकर आएंगे उनका अनसूचित जन जाति का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

58 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

4 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago