ई रिक्शा चालक का मिला शव पुलिस ने एक हत्यारे को किया गिरफ्तार

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
4 फरवरी को थाना मुजरिया क्षेत्र से ई- रिक्शा सहित लापता युवक सत्यवीर उर्फ बन्टू पुत्र स्व0 कुवरपाल निवासी ग्राम सगराय थाना मुजरिया जनपद बदायूँ के बरामद शव के सम्बन्ध मे, उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व लूटे गये रूपये व ई-रिक्शा की बैट्री की बरामदगी की गई।थाना मुजरिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सगराय के रहने वाले ई-रिक्शा चालक सत्यवीर उर्फ बन्टू पुत्र स्व0 कुंवरपाल की गुमशुदगी 5.02.2024 को वादी ओमकार पुत्र चौखेलाल निवासी ग्राम सगराय थाना मुजरिया जनपद बदायूँ द्वारा दर्ज करायी गयी तो, उक्त गुमशुदा की तलाश हेतु थाना मुजरिया पुलिस बल द्वारा समस्त सार्थक प्रयास किये गये । 11.02.2024 को वादी ओमकार पुत्र चौखेलाल द्वारा थाना मुजरिया पर एक लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरे भतीजे सत्यवीर उर्फ बन्टू का शव विद्युत उपकेन्द्र मुजरिया के सामने सडक पार एक खण्डर नुमा मकान मे पडा हुआ है, जिसकी अज्ञात लोगो ने हत्या कर शव को छिपा दिया है। इस सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 33/2024 धारा 302/201 भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया रेनू सिंह को सुपुर्द की गयी । उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक के अधीन एक टीम का गठन किया गया। परिणामस्वरूप अल्प अवधि में ह्यूमन और टेक्नीकल इंटेलीजेन्स के सहयोग से घटना का सफल अनावरण किये जाने में सफलता प्राप्त की गयी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

9 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

9 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

10 hours ago