Categories: Uncategorized

वनटांगिया गांवों तक पहुंचा विकास, मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर लगभग डेढ़ महीने तक विशेष अभियान चलाकर 18 वनटांगिया ग्रामों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से अछूते 2289 लोगों को चिन्हित करते हुए उनका आवेदन प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा,निराश्रित महिला,वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन सहित 09 सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत कराते हुए सभी विभागीय कार्यवाहियों को गावों में लोगों के दरवाजे पर जाकर किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सरकार आपके द्वार की मंशा के अनुरूप जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और डीपीआरओ को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 20 फरवरी से 31 मार्च तक वनटांगिया ग्रामों में विशेष अभियान चलाकर उक्त योजनाओं से शत–प्रतिशत लोगों संतृप्त करने का निर्देश दिया था उनके निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और डीपीआरओ के नेतृत्व में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने गांव–गांव जाकर 2308 लोगों को चिन्हित करते हुए उनकी पात्रता का सत्यापन किया और मौके पर ही उन लोगों का आवेदन कराते हुए समस्त औपचारिकताएं पूरी की गईं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि 2289 लोगों के आवेदन संबंधी सभी कार्यवाहियों को तत्काल पूरा कर लिया गया, जबकि 19 लोगों के आवेदन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
इस प्रकार अब इन 18 गांवों में कुल 22847 आवासित लोगों को 09 योजनाओं से संतृप्त किया गया है। इससे पूर्व जिलाधिकारी के ही निर्देश पर मुसहर गांवों में भी विशेष अभियान चलाकर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया गया था।
उन्होंने कहा कि वनटांगिया और मुसहर गांवों जैसे पिछड़े क्षेत्र मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न मंचों से इनको विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए कहा भी है। जिला प्रशासन द्वारा इसी कड़ी में मुसहर और वनटांगिया ग्रामों को अभियान चलाकर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संतृप्त किया गया है। आगे भी इन गांवों सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन प्रयत्नशील रहेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निशुल्क मिलेगा दलहन और तिलहन का मिनी कि

कृषि वेबसाइट पर किसान करें पंजीकरण बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)खरीफ की फ़सल की बुवाई शुरू…

52 minutes ago

नगर पंचायत मगहर के अभिलेखों के निरीक्षण की मनोनीत सभासद ने की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद गौरव…

58 minutes ago

डीएपी की किल्लत पर सपा ने जताई नाराजगी

किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव…

1 hour ago

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

22 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

22 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

22 hours ago