आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बुधवार को जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड खलीलाबाद के चकदही स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास, रसोई और प्रयोगशालाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कक्षा छह, सात तथा इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। विद्यालय में 480 छात्राओं की क्षमता के सापेक्ष 238 छात्राएं उपस्थित मिलीं। विद्यालय में 14 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं।
अध्यक्ष ने छात्रावास और रसोई का निरीक्षण कर छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। निरीक्षण में भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया गया। उन्होंने विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्या अलका राय, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, नवागत जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

1 hour ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

2 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

2 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

2 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

3 hours ago

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

4 hours ago