कृषि वेबसाइट पर किसान करें पंजीकरण
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
खरीफ की फ़सल की बुवाई शुरू होते ही सरकार ने किसानों को बड़ी राहत भेट की है। कृषि विभाग ने एक एकड़ में दलहन और तिलहन की फसल के लिए निःशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस विषय पर एडीओ एजी देवेश आनंद सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ केवल उन किसानो को मिलेगा जो रजिस्टर्ड हो। लाभ प्राप्त करने के लिए किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराकर बीज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए किसानो की भूमि विवरण और कृषि पंजीकरण होना अनिवार्य है।
एडीओ ऐजी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसानों की लागत कम हो और दलहन-तिलहन उत्पादन मे बढ़ोत्तरी को बढ़ावा देना। निःशुल्क बीज किट मिलने से छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी और वे गुणवत्तापूर्ण बीज की बुवाई कर सकेंगे।
कृषि विभाग ने सभी राजस्व लेखपालों और ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि, वे प्रत्येक गांव मे जाकर किसानों को सरकार कि क़ृषि संबंधित योजना की जानकारी दें और ऑनलाइन पंजीकरण में सहयोग करें।
वही एडीओ एजी देवेश आनंद सिंह ने बताया कि कम मात्रा में किट उपलब्ध हैं। इसलिए पात्र किसान जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश कृषि की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना नाम दर्ज करा लें, ताकि किसान योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
