विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का किया गया आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड परिसर बरहज, देवरिया में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में, विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख बरहज सुबाष प्रसाद द्वारा किया गया। ब्लाक प्रमुख द्वारा युवाओं का उत्सावर्धन किया गया और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ से जुड़कर लाभ लेने हेतु युवाओ को प्रेरित किया गया, तथा चयनित अभियार्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
रोजगार मेले में 273 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं रोजगार मेले में उपस्थित 07 कंपनियों द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 163 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके एडीओ पंचायत बरहज देवेन्द्र यादव, प्लेसमेन्ट अधिकारी राजकीय आईटीआई देवरिया दिनेश चन्द्र दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक गोविन्द चौहान तथा राजेश यादव, अलोक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रदाता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

44 seconds ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

13 minutes ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

13 minutes ago

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

2 hours ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

2 hours ago