लोधौरा में मेंडो प्लस ऑप्टिकल शिविर का किया गया आयोजन

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
लोधेश्वर धाम महादेवा बाराबंकी की ग्राम पंचायत लोधौरा में मेंडोप्लस आप्टिंकल शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान अजय तिवारी द्वारा किया गया। मेडो प्लस संस्था निरंतर ग्रामीण अंचलों में लोगों की आंखों की जांच का निशुल्क कैंप कर रही है सरकार की मंशानुरूप बयोवृद् महिला पुरुष एवं बच्चों में आंखों की रोशनी कायम रहे, जिसके उपचार हेतु जानकारी देते हुए आंखों की निशुल्क जांच की गई तथा चश्मे वितरित किए गए। शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच की गई तथा लकी ड्रा के माध्यम से कुछ लोगों को निशुल्क चश्मा के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर प्रधान अजय तिवारी द्वारा उक्त संस्था की प्रशंसा की गयी, प्राथमिक विद्यालय महादेवा की छात्रा लक्ष्मी, सोनी, नंदिनी, फिरदौस हसनैन, मोहन कृष्णा ने भी आंखों की जांच कराई। शिविर में मैनेजर दीपक श्रीवास्तव, शिवम शुक्ला, आशुतोष कुमार, मेडो मित्र पंचायत सहायक आदर्श द्विवेदी, आशा, उषा बाजपेई, पंचायत सदस्य नजर मोहम्मद, विक्रम यादव, डॉक्टर हरिशंकर तिवारी, रामकुमार मौर्य, राहुल अवस्थी, विक्रम यादव आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

2 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

14 minutes ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

14 minutes ago

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

2 hours ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

2 hours ago