बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका बरहज में शुक्रवार को सरयू नदी की पवित्र जलधारा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ स्नान, दान करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यद्यपि बताया जाता हैं कि हिन्दू धर्म मे मौनी अमावस्या का बड़ा महत्व माना जाता है, मौनी अमावस्या पर विष्णु भगवान की पूजा विधि विधान के साथ किया जाता हैं। शिव पुराण में मौनी अमावस्या का सुंदर वर्णन किया गया है। इसमें कहा गया है कि अमावस्या के दिन दान पुण्य करने से दोष खत्म हो जाते हैं, साथ ही मौन व्रत रखने से पूर्ण फल प्राप्त होता है।
अमावस्या पर सरयू नदी के तट पर दूरदराज से हजारों श्रद्धालु अपने-अपने साधनों के माध्यम से, घाटों पर पहुंच कर सरयू की पवित्र जलधारा में स्नान कर पूजा अर्चना करके श्रद्धापूर्वक गरीबो में दान दिया ।मौनी अमावस्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा पूरे नगर से लेकर घाटों व नदी के रेत पर स्वच्छता,अलाव व विद्युत रौशनी के साथ जगह-जगह श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी ना हो।
भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए थाना प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जगह जगह मुस्तैद रही।
मेले में बाजार दुकानों से पटा रहा जहां लोगो ने सामानों की खरीदारी की।
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…
16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…
यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…
सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…
राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…