डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l हथौड़ा बुजुर्ग स्थित परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का आगाज हुआ। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें जिले के करीब 41 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मार्च पास्ट, मशाल दौड़ और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुनानक पाठशाला के विद्यार्थियों ने बैंड की धुन के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत कर किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने मार्च पास्ट में शामिल विद्यार्थियों की सलामी ली और गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। गत वर्ष के चैंपियन खिलाड़ी ने मशाल लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। इस दौरान खिलाड़ियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरोला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। गुरुकुल विद्यालय तिलहर के विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्वागत भाषण के दौरान प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की और स्मृति चिह्न भेंट कर जिलाधिकारी का सम्मान किया।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं खिलाड़ी-डीएम

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों को पूरी निष्पक्षता से निर्णय देना चाहिए। किसी भी खिलाड़ी के साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए और न ही जल्दबाजी में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, लगन, नियमित अभ्यास और अनुशासन जरूरी हैं। विद्यार्थियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देना है। जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करें और भविष्य में ओलंपिक तक पहुंचकर जनपद का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम का संचालन तस्दीक खान और राकेश कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में लेखा समिति के रामफल सिंह, शिवेंद्र कुमार और गौरी शंकर वर्मा सहित अन्य लोगों ने जिम्मेदारी निभाई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

6 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

14 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

31 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

51 minutes ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

51 minutes ago

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

2 hours ago