Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकसित कृषि संकल्प अभियान: किसानों को दी जा रही है उन्नत तकनीकी...

विकसित कृषि संकल्प अभियान: किसानों को दी जा रही है उन्नत तकनीकी और योजनाओं की जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, गन्ना, मत्स्य, सिचाई और बैंक के अधिकारियों के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और प्रगतिशील कृषक भी प्रतिभाग करेंगे।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकी, योजनाओं की जानकारी, पीएम किसान अभियान, मृदा स्वास्थ्य की जानकारी, धान की सीधी बुवाई, जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाएगी और किसानों से फीड बैक प्राप्त किया जाएगा।
इसीक्रम में नाथनगर ब्लॉक के गजाधारपुर में अपर कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र बगही में डॉ0 राजेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष केवीके द्वारा मक्का विकास गोष्ठी का संचालन किया गया। शुक्रवार को ही जिले के पौली, हैंसर व नाथ नगर विकास खंड में तीन-तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments