सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर से सटे ग्राम चेतन किशोर में एक हफ्ता पूर्व से जले ट्रांसफार्मर को बार बार मांग के बावजूद अब तक बदला नहीं गया।इस के चलते वर्तमान में पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान गांव के उपभोक्ताओं में विभागीय अकर्मण्यता के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने चेतावनी दिया है कि यदि ट्रांसफार्मर को शीघ्र नहीं बदला गया तो आन्दोलन का मार्ग अपनाया जाएगा।इस सम्बन्ध में गांव के निवासी व भारतीय जनता पार्टी के नेता रणजीत राय ने बताया कि करीब 7 दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, जिससे हम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। कहा की कई बार क्म्पलेंट भी किया गया।अनेक बार विद्युत विभाग को सूचना भी दिया गया किन्तु विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। जबकि ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से पूरे गांव के लोग अंधेरे में रहे हैं जिससे उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…