पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बारीपुर हनुमान मंदिर के सहायक पुजारी की हत्या गांव के ही कुछ लोगो ने मार पीट कर दी है। बरीपुर हनुमान मंदिर के पुजारी साठ वर्षीय अशोक चौबे रोज की भाती मंदिर से पूजा पाठ कर अपने घर गए और दरवाजे पर बैठे थे । तभी गांव के ही लोग आठ दस की संख्या में गुट बनाकर अशोक चौबे के दरवाजे पर आ गए और लाठी डंडे से अशोक चौबे पर हमला कर दिया जिसमे अशोक चौबे बुरी तरह घायल हो गए इस बीच,बीच बचाव करने आए इनके पुत्र संदीप को भी चोट लगी है । इस पूरे प्रकरण पर वैसे तो देवरिया पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करने और कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार करने की बात कही है ।लेकिन इस हत्या से पूरे क्षेत्र में रोष है इस प्रकरण पर मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है तो देवरिया सदर विधायक सलभ मणि ने भी देवरिया पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए पुलिस द्वारा लापरवाही का आरोप लगाया है । यह पूरा प्रकरण जिले के भलुवनी थाना क्षेत्र का है । एक दो रोज पहले ही पुजारी द्वारा डी जे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर आपत्ति जताई गई थी ।जिसपर दूसरे पक्ष ने पुजारी से बाता कही किया था ।इस संदर्भ में पुजारी द्वारा संबंधित थाने को शिकायत भी की गई थी।बावजूद इसके ये बड़ी घटना हो गई जो पुलिस के कार्यवाही पर सवाल खड़ी करती है । देवरिया जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलियो में से एक बारीपुर हनुमान मंदिर से जिले भर के लोगो की आस्था जुड़ी हुई है ।इस मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है ।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…