प्राइवेट अस्पताल के कर्मियों ने एक परिवार की छीनी खुशियां

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पड़ोसी गांव में एक परिवार की खुशियां कस्बे में वगैर पंजीकरण चल रहें प्राइवेट अस्पताल के अप्रशिक्षित कर्मियों ने छीन ली। लापरवाही बरतने से पांच दिन पूर्व प्रसव दौरान बच्चा और मंगलवार को महिला की मौत हो गई।घर में खुशियों की जगह करुण-क्रन्दन मच गया।अस्पताल में महिला ने बड़े ऑपरेशन द्वारा बच्ची को जन्म दिया था,बच्ची की कुछ देर बाद मौत हो गई थी।महिला को भर्ती कर डॉक्टर इलाज करते रहे। मंगलवार सुबह महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।चर्चा है कि अस्पताल में ही महिला की मौत हो गई, तभी अस्पताल कर्मियों द्वारा सरकारी एंबुलेंस बुलाकर महिला को सीधे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टर ने महिला का चेकअप किया देखते ही उसे मृत्यु घोषित कर दिया।परिजनों का हाल-बेहाल हो गया।परिजन महिला के शव को घर ले आए और मायके वालो की इसकी सूचना दें दी।पड़ोसी गांव की महिला की उम्र तकरीबन 30 वर्ष थी। पांच दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर महिला को परिजन कस्बे के फायर एंड सेफ्टी ट्रेंनिंग सेंटर के सामने स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे।वहां डॉक्टरों ने महिला को भर्ती किया और बड़ा ऑपरेशन कर एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची नें कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।अस्पताल कर्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजनें की बजाय अपने यहां ही इलाज करते रहे। मंगलवार तड़के महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई पेट में तेज जलन व दर्द होने लगा महिला बेहोश हो गई, स्थिति गंभीर देख कर्मी ने परिजनों को बताया और तुरंत सरकारी एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं चर्चा है कि महिला की अस्पताल में ही मौत हो गई थी।अपनी गर्दन फंसते देख इलाज का बहाना कर जिला अस्पताल भेज दिया।महिला के दो छोटे बच्चे हैं।जिसमें लड़की की उम्र आठ वर्ष व दो वर्ष का एक बेटा है।अस्पताल कर्मी आर्थिक सांठ-गांठ कर मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।महिला की मौत की सूचना पाकर कर्मचारियों ने अस्पताल का शटर गिरा दिया।लोगों ने बताया महिला का ऑपरेशन करते समय डॉक्टरो नें लापरवाही बरती जिससे महिला की हालत बिगड़ती चली गई।अस्पताल कर्मी परिजनों का इलाज में खर्च हुआ रूपया वापस कर सारा खर्चा वहन कर रहे थे।थाना प्रभारी अवधेश सिंह सेंगर ने बताया कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।अगर सूचना आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

15 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

15 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

15 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

16 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

16 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

16 hours ago