Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिप्टी सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गड़हा महोत्सव का उद्घाटन

डिप्टी सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गड़हा महोत्सव का उद्घाटन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा आयोजित स्व हरिशंकर राय स्मृति विशाल गड़हा महोत्सव का प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य उद्घाटन किया।
अपने संक्षिप्त संबोधन में इस आश्वासन के साथ कि अगले गड़हा महोत्सव से पहले यह कार्यक्रम उप्र सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के कैलेंडर में शामिल होगा मंच को शुभकामनाओं के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत 51 किलो की माला पहनाकर गोपाल राय, सुधीर ओझा, बिजेंद्र राय, चन्द्रमणि राय पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी सहित मंच के अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। संस्था की तरफ से ब्रजेश पाठक को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments