आने वाले भविष्य के खतरों में से एक बड़ा खतरा हैं कम होता भूगर्भ जल – मुसरफ खान

अपील – जल ही जीवन हैं इसलिए पानी बचाएं वाटर हार्वेस्टिंग कराएं- मुसरफ खान

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
मानव जाति के लिए आज़ कम होता भूगर्भ जल आने वाले भविष्य के खतरों में से एक बड़ा खतरा हैं। ये आपके भविष्य का व आपके बच्चों के भविष्य का सवाल है। इसलिए एकसाथ मिलजुल कर हमें अपने-अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अभी से अपनी क्षमताओं का उपयोग करना चाहिए, क्योकि अब हमें समस्या नहीं, समाधान पर फोकस करने का प्रयास करना चाहिए।वरिष्ठ समाज सेवक मुसरफ खान ने इस सन्दर्भ में अपनी राय में बताया कि हमारी सभी देशवासियों से विनम्र अपील हैं कि, जल ही जीवन हैं इसलिए पानी बचाएं वाटर हार्वेस्टिंग कराएं और जीवन बचाएं।जो भी रोजाना लाखों गैलन पानी बेजा बर्बाद कर रहे है, वो स्वंय जागरूक हो जाय तो सरकार की आवश्यकता नगण्य हो जाए। इसके लिए अब लोगों को जागरुक होना होगा, क्योंकि भूगर्भ में भूजल कम होता जा रहा है। पानी का दुरुपयोग आपके लिए और आपके परिवार के लिए घातक नहीं बहुत घातक हो सकती है। ये आपके भविष्य का व आपके बच्चों के भविष्य का सवाल है,इसलिए मिलजुल कर घरों में एक साथ मिलकर वाटर हार्वेस्टिंग कीजिये। आज भूगर्भ में भूजल कम होता जा रहा है। भूजल के रिचार्ज का कोई तरीका अपनाया नहीं जा रहा है। पानी एक दिन खत्म हो जाएगा। क्योंकि हम जमकर पानी बहा रहे है और लगातार भूजल का जमकर उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कब तक ? जल्द ही भूजल समाप्त हो जाएगा। जैसा की हम सब कोरोना संकट काल में ऑक्सीमीटर, दवाई और ऑक्सीजन की मारामारी देख चुके हैं। इसलिए कोरोना संकट काल की कठिनाई से सबक लेकर हमें भी अपने-अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग के संदेश पर अमल करना चाहिए। अगर अब भी सोते रहे या आलस किया तो आप उस खाई के बिलकुल मुहाने पर आँख बंद करके खड़े है। जिसमें आपको गिरना ही गिरना है। आगे बहुत गहरी खाई हैं। खाई से दूर होने का प्रयास कीजिये। हमें समस्या नहीं, समाधान पर फोकस करने का प्रयास करना चाहिए।
खान ने बताया कि बिना करे कुछ नहीं होगा, चींटी एक कदम चल कर भी लंबी दूरी तय कर लेती है और गरुड़, एक जगह बैठा रहे, बिना प्रयास के, तो एक इंच भी दूरी तय न कर पाये अर्थात क्षमता का उपयोग करना चाहिए। बुजुर्गों की कहावत भी हैं जागा सो पाया, सोया सो खोया। इसलिए कोरोना संकट काल की कठिनाई से सबक लेकर हमें भी अपने-अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग के संदेश पर अमल करना चाहिए। अगर आप सोसाइटी में रहते हैं वहाँ अभी जो रोजाना लाखों गैलन पानी आपको मिल रहा है, वो जमीन में से निकल कर आपके घरों में पहुँच रहा है लेकिन ये पानी एक दिन खत्म हो जाएगा। क्योंकि हम जमकर पानी बहा रहा है और लगातार भूजल का जमकर उपयोग कर रहे हैं। अगर आप अपनी सोसाइटी की वाटर हार्वेस्टिंग करना चाहते हैं तो एक साथ अपनी कॉलोनी में बहुत से मकानों की वाटर हार्वेस्टिंग करा सकते हैं। अपने आस पास के कुओं, पोखरो, तलाबो को साफ करके अपने मुहल्ले, सोसाइटी के सभी घरो के बारिश के पानी के एग्जिट को ले जाकर कुएं में डाल दीजिये। इससे वाटर लेवल बढ़ जायेगा। न सिर्फ अपने घर की बल्कि अगर आपके यहाँ मल्टीस्टोरी है तो सब मिलकर वाटर हार्वेस्टिंग कराइए और वाटर हार्वेस्टिंग करके अपने लेवल पर पुराने पड़े कुओं को पुनर्जीवित कीजिये। मुहल्ले में उन कुओं में बारिश के पानी को बचाने और कुओं तक ले जाने के लिये पाइप बिछाने की ड्राइव चलाइये। बरसात का पानी सीधे कुएं में डालने पर भूजल को गंदा नहीं करता क्योंकि वो धरती में फ़िल्टर हो जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

2 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

2 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

2 hours ago

गोरखपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर साजिश रचने का आरोप

सीने और पेट पर किए कई वार, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत; चार…

2 hours ago

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता, एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…

6 hours ago