प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरणास्रोत बने किसान महेंद्र सिंह

दर्जनों प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित हो चुके महेन्द्र सिंह

1 गाय से 30 एकड़ खेती का अनुभव बता रहे महेंद्र सिंह

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए कई सम्मान से सम्मानित, किसान महेन्द्र सिंह 2016 से प्रगतिशील किसान के रूप में अपनी पहचान बनाये हुए हैं । आपको बताते चलें कि महेंद्र सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती की शुरुआत 1 एकड़ से शुरू की गई, जबकि इस समय 5 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती इनके द्वारा किया जा रहा है । इनके द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है । बहुत से किसान इनसे प्रभावित होकर प्राकृतिक खेती करके कम लागत में अधिक पैदावार कर रहे हैं ,और जहरमुक्त अनाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं । किसान महेंन्द्र सिंह के द्वारा गाय से 30 एकड़ खेती करने की विधि बतायी जा रही है जो लोगों के किए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं ।
फूलपुर ब्लाक के खरसहन खुर्द निवासी महेंद्र सिंह के द्वारा इस समय आजमगढ़ जिला के अलावा प्रदेश के दर्जनों जिले में प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक डॉ सुबास पार्लेकर के विधि से खेती के बारे में जागरूक किया जा रहा है । प्राकृतिक खेती के प्रगतिशील किसान महेन्द्र सिंह का कहना है कि 1 गाय से 30 एकड़ खेती कम लागत में किया जा सकता है । गाय के गोबर और मूत्र से जीवामृत,निमास्त्र ,घन जीवामृत आदि खाद तैयार करते हैं । बीना रासायनिक खाद के कम लागत में जहरमुक्त अनाज पैदा करते हैं ,और इतना ही नही हमारे खेतो की उर्वरा शक्ति बनी रहती है । मुख्य फसल के सह फसल की खेती करने से आम के आम और गुठलियों के दाम भी मिल जाते हैं । इस अनाज को दोगुने ,तीन गुने दामों पर बेच देते हैं । हमारे द्वारा दिये गए प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण से प्रभावित होकर जिले के दर्जनों किसान अब प्राकृतिक खेती करने की शुरुआत कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती जो कृषि वैज्ञानिक डॉ सुभाष पार्लेरकर के प्रशिक्षण से प्रभावित होकर 2016 से मैं प्राकृतिक खेती की 1 एकड़ की शुरुआत किया हु , इस समय 5 एकड़ की खेती कर रहा हू । हमारे द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में चलाये गए प्रशिक्षण का परिणाम है कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार के अलावा दर्जनों प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

1 hour ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

1 hour ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago