देवरिया महायोजना का घोर विरोध करता है – व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के निर्देशनुसार – व्यापार मंडल देवरिया के द्वारा – 4 सूत्रीय ज्ञापन – मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम – द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन को – व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष – मंटू बाबू जायसवाल के नेतृत्व मे दिया गया ।ज्ञापन मे मांग किया गया की- व्यापार व व्यापारी हित मे देवरिया महायोजना 2024 को अविलंब निरस्त किया जाय।
देवरिया सहित पुरे प्रदेश मे सप्ताहिक बन्दी को समाप्त किया जाय, गौरीबाजार के इंडस्ट्रीयल एरिया के मुख्य सड़क का अविलम्ब निर्माण कराया जाय, देवरिया के उप निबंध कार्यालय ( रजिस्ट्री आफिस) को सदर तहसील मे स्थान्तरित किया जाय
ज्ञापन पर प्रकाश डालते हुए- व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष – मंटू बाबू जायसवाल ने कहा की देवरिया डी श्रेणी का एक छोटा सा जनपद है और यहाँ पर बेरोजगारी बहुत ज्यादे है । देवरिया महायोजना 2031 को बनाने वाली कम्पनिया प्रदेश के बाहर की है उनको यहाँ की मूलभूत समस्याओ और यहाँ के भौगोलिक स्थिति की जानकारी नही है उन कम्पनियो ने विकसित महानगरो की तर्ज पर – देवरिया महायोजना 2031 को बनाया है इस महायोजना से पुरा देवरिया तहस नहस हो जायेगा और व्यापारी तबाह व बर्बाद हो जायेगा इसी लिए व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग करता है की इस देवरिया महायोजना 2031 को तत्काल निरस्त करने की कृपा करें।
इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल देवरिया की जिलाध्यक्ष अमृता तिवारी ने कहा की – व्यापारी समाज पहले से ही व्यवसाय को लेकर काफी परेशान है और जी0 एस0 टी0 कानून के विसंगतियो से परेशान है व्यापार चौपट हो गया है और अब देवरिया महायोजना 2031 के लागू होने से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा ।
आज ज्ञापन देने वालो मे मुख्य रूप से- व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव श्रषिकेश जायसवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर,विरेन्द्र जी, राधेश्याम जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार उर्फ राजू, प्रदेश पदाधिकारी अखिलेश जी,आनन्द जायसवाल,संजीव गुप्ता ,चन्द्रशेखर शर्मा,राजू जायसवाल,भोलू गुप्ता,भवानी जी,सुरेन्द्र वर्मा, व्यापार मंडल देवरिया के जिलाध्यक्ष श्रषिकेश उर्फ गेनू कुशवाहा, तारकेशवर गुप्ता,शिवाजी वर्मा, कुन्दन जायसवाल,शुभम जी, संजय जायसवाल, शम्भू जी, सहित – महिला व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष विभा पांडेय, महिला व्यापार मंडल देवरिया से- शकीला अंसारी, आशा कुशवाहा जी सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

34 minutes ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

1 hour ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

1 hour ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

2 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

10 hours ago