खण्ड प्रेरक के मृत्यु के उपरांत शोक सभा का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास भवन देवरिया के गांधी सभागार में खण्ड प्रेरक अशोक तिवारी उम्र 38 के देहांत के उपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया। बैतालपुर ब्लॉक में तैनात खंड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अशोक तिवारी की कैसर बीमारी के बाद देवरिया के मेडिकल कालेज अस्पताल में विगत सोमवार को निधन हो गया जिससे पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अशोक तिवारी विगत एक वर्ष से कैसर से पीड़ित थे।जिनका इलाज के लिए लखनऊ के कैंसर अस्पताल हो रहा था।
सोमवार को अचानक उनकी तबियत खराब हुई। उनको मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत्यु घोषित किया। अशोक तिवारी अपने पीछे अपनी पत्नी सिरजावती देवी उम्र 36 वर्ष के अलावा एक पुत्री तृषा तिवारी उम्र 14 एक पुत्र तन्मय तिवारी जिनकी उम्र 12 वर्ष छोड़ गए।
उनके माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।
मौत की खबर सुनते ही उनके पत्नी और बच्चों पर दुःखो का वज्रपात टूट पड़ा है। सोमवार को जिला समन्वयक राजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विकास भवन के गाँधी सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया तथा मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
उक्त अवसर पर जिला समन्वयक अजय सिंह,प्रियंका त्रिपाठी,डीपीएम जितेन्द्र दूबे,सुधांशु मिश्रा,हरिपाल यादव,रविशंकर मिश्र,आलोक मिश्रा,विनय पाण्डेय,विनय द्विवेदी,अखिलेश दूबे,अरविन्द दूबे, शिशिर तिवारी,रेहाना ख़ातून,रंजू प्रजापति,प्रेमशंकर यादव,राजेश मिश्रा,रमापति पाण्डेय,जितेश्वर चौबे, सुनील त्रिपाठी,चेतन चौहान,धर्मेन्द्र यादव,संजीव चौबे,विजय यादव,राजकिशोर, सत्यप्रकाश पाण्डेय,उत्तम मिश्र,सुनील विश्वकर्मा,अजय दूबे, चन्द्रप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

4 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

4 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

4 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

4 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

5 hours ago