धर्म करता है सामाजिक व्यवस्था को मजबूत -सूबेदार सिंह

बंजरिया मंदिर पर हुआ सामाजिक विकास में धर्म का योगदान विषयक गोष्ठी का आयोजन

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के बंजरिया हनुमान मंदिर पर सावन मास के प्रथम सोमवार को “समाज के विकास में धर्म का क्या है योगदान” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार व धर्म गुरुओं ने भाग लिया। सम्बोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सूबेदार सिंह ने कहा कि समाज के विकास में धर्म का महत्वपूर्ण योगदान है। धर्म सामाजिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। धर्म हमें सदमार्ग पर चलने का हमेशा ही संदेश देने का काम करता है। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि धर्म लोगों को नैतिक व्यवहार सिखाता है इस प्रकार उन्हें समाज के अच्छे सदस्य बनने में मददगार साबित होता है।धर्म किसी भी संस्कृति के मूल्यों का मूल्य है, विकास को इससे अलग नही किया जा सकता है। सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर धर्म अपनी आस्था प्रणाली में सामाजिक आयाम को शामिल करते हैं।जैसे यहूदी धर्म की भविष्यवाणी बलिदान से ज्यादा दान के कामों को महत्व देती है।बंजरिया के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि धर्म समाज में स्थिरता लाने वाला प्रभाव डालता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू ने कहा कि धर्म के बिना समाज के समुचित विकास की कल्पना अधुरी है। गोष्ठी को युवा नेता सत्यम पाण्डेय, रामविलास तिवारी, केपी गुप्त,एस एन मिश्र, राकेश कुमार,मुन्ना मिश्र, ऋषिपाल सिंह, सूरज गौंड,दिनानाथ गौंड,जेएन पाण्डेय, डॉ वेद व्यास तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

4 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

13 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

13 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago