नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण का रास्ता साफ, राजस्व विभाग ने भूमि चिह्नित कर भेजी रिपोर्ट

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए बनाये जाने वाले 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन की तलाश कर ली है। सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने तत्परता दिखाते तीन सप्ताह के अंदर जमीन खोज कर उसकी सम्पूर्ण आख्या जिला स्तरीय अधिकारियों को भेज दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत स्थानीय तहसील क्षेत्र में कुल 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाने हैं।
जिसमें नवानगर व पंदह ब्लाक के चार-चार तथा मनियर ब्लॉक के तीन गांव शामिल हैं। राजस्व विभाग द्वारा भूमि का चिह्नांकन कर देने का बाद से नवानगर ब्लॉक क्षेत्र के सिकिया, भीमहर, बिहरा, भरथांव तथा पन्दह ब्लॉक के गौरी, किकोढा, लखनपार व उससा सहित मनियर ब्लॉक के बहादुरा, निपनिया, पुरुषोत्तम पट्टी में नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया हैl
नए बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीमारियों का उपचार, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक, नाक, कान, आंखों का उपचार और आकस्मिक ट्रामा सेवाएं आदि मिलेंगी।
इस सम्बन्ध में एसडीएम सिकन्दरपुर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बनने वाले 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन तलाश का कार्य पूरा हो चुका है। उसकी रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है अग्रिम कार्रवाई भी जल्द शुरू हो जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

6 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

7 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

7 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

7 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

7 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

8 hours ago