लोकतंत्र सेनानी ने मण्डलायुक्त को सौपा ज्ञापन

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र को संबोधित मांग पत्र अपर आयुक्त न्यायिक राम प्रकाश वर्मा को सौंपा। पिछले 15 वर्षों से अधूरे पड़े छत्रपति शाहू जी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक संचालन प्रारंभ कराने का मांग किया।
वर्ष 2007-08 में तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा उतरौला तहसील के ग्राम महुआधनी सुरैया देवर में 25 करोड रुपए की लागत से प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत छत्रपति शाहू जी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्वीकृत किया गया था। कॉलेज निर्माण का ठेका सीएनडीएस एवं सिडको संस्था को दिया गया। संस्था द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया तथा अत्यंत धीमी गति से कार्य होने के कारण 15 वर्ष उपरांत सिडको ने शत प्रतिशत एवं सीएनडीएस ने 95% कार्य प्राविधिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। लेकिन विभागीय अव्यवस्थाओं के चलते अभी तक इस कॉलेज में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। सत्र 2020-21 में इस कॉलेज के सीट पर प्रवेश परीक्षा तो हुआ किंतु यहां के छात्रों को अन्यत्र कॉलेज राजकीय पॉलिटेक्निक गोंडा में स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे करोड़ों रुपये से बना कॉलेज हाथी दांत साबित हो रहा है। शेष बचे हुए कार्यों को पूर्ण करा कर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ कराए जाने का मांग किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

11 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

11 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

11 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

14 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

19 hours ago