प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत करें आवेदन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त.. उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अभय कुमार सुमन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश के सभी नागरिकों के लिए “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ 15 अगस्त 2023 को किया गया है। इस योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु परंपरागत 18 ट्रेड से जुड़े व्यक्ति जैसे- कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तीकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाडू बनाने वाले, पारंपरिक गुडिया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले आदि पात्र होगें जो इस जनपद के निवासी हो तथा न्यूनतम 18 वर्ष आयु के हो सभी लाभार्थी को स्वतः जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपने को पंजीकृत करवाना है। पंजीयन के बाद चयनित लाभार्थी को 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायगा। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रत्येक लाभार्थी को रुपय 15000 का ई- वाउचर प्रदान किया जाएगा, जिससे वह संबंधित टूलकिट क्रय करेगा। टूलकिट प्राप्त कर लाभार्थी स्वतः रोजगार में लग जायगा। इच्छुक लाभार्थी को पुनः बैंक से रुपय 1.00 (एक) लाख तक का ऋण लाभार्थी के पक्ष में 5 प्रतिशत सामान्य व्याज पर देय होगा।

उपायक्त उद्योग ने सभी पात्र लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वे जनसेवा केन्द्र के माध्यम से 25 अगस्त 2023 से अपना पंजीयन कराना प्रारंभ कर दे, ताकि 17 सितम्बर 2023 को विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा योजना को लॉंच किए जाने के समय अधिक से अधिक लाभार्थी पोर्टल पर अंकित रहें, जिन्हें आगे लाभ दिया जायगा।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

15 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

15 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

29 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

31 minutes ago

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

3 hours ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

3 hours ago