Categories: Newsbeat

अंबेडकर पार्क में बाबा साहब और गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग

सोनचिरैया के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षित भूमि पर प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोनचिरैया में अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पार्क के लिए भूमि सुरक्षित होने के बावजूद अब तक प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी है।ग्रामीण राम सुमित की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ग्राम सभा सोनचिरैया में गाटा संख्या 149 की भूमि अंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि उपलब्ध होने के बावजूद पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित नहीं कराई गई है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के संबंध में पूर्व में फरेंदा तहसील के संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सुरक्षित भूमि का स्थलीय एवं अभिलेखीय सत्यापन कराने तथा अंबेडकर पार्क की स्थिति स्पष्ट करते हुए नियमानुसार प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजकर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद भूमि और पार्क से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों का कहना है कि पार्क में दोनों प्रतिमाओं की स्थापना होने से उसका स्वरूप विकसित होगा और यह स्थान सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए भी उपयोगी बन सकेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन देने वालों में मुंद्रिका गुप्ता, अखिलेश, भरत रावत, ओम प्रकाश, योगेंद्र, रमेश, मोहन, हुब लाल, दीपक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

17 minutes ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

24 minutes ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

30 minutes ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

35 minutes ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

44 minutes ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

48 minutes ago