बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने एसएसपी बहराइच को तहरीर देकर स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा राम चरित मानस पर दिए गए बयान से हिंदू जन मानस को ठेस पहुंची है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदीप कुमार पांडेय की अगुवाई में दर्जनों लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को तहरीर देने पहुचे। यहाँ पर सभी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह को तहरीर देकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की।सभी का कहना है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद द्वारा राम चरित मानस पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। इससे सभी की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में उन्माद फैलाने का कार्य स्वामी प्रसाद द्वारा किया गया है। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान आलोक शुक्ला, धर्मेंद्र नाथ द्विवेदी, दिनेश तिवारी, अयोध्या प्रसाद अवस्थी, अभिषेक कुमार द्विवेदी, जितेंद्र शुक्ला समेत अन्य शामिल रहे।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…