विरोध: हिंन्दू संगठनों ने किया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे के सेन्ट्रल बैंक चौराहा पर हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस के विरुद्ध की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर हिंन्दू संगठनों के युवा व क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने रुपईडीहा कस्बे के साकेत नगर से एक विशाल जुलूस लेकर शाम लगभग 4 बजे पहुंच कर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया और स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मौर्य के चित्र पर जूते बरसाये।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ रुपईडीहा के मंडल अध्यक्ष डॉ सनत कुमार शर्मा ने कहा कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने हमारे सनातन धर्म का अपमान करते हुए गोस्वामी तुलसीदास व राम चरित मानस पर अभद्र टिप्पणी की है। इसका तोहफा अखिलेश यादव ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना कर दिया है। किसी अन्य धर्म व संप्रदाय के विरुद्ध ऐसा कुकृत्य किया होता तो अबतक स्वामी प्रसाद मौर्य की हत्या हो गयी होती। परंतु हिन्दू धर्म धार्मिक सहिष्णुता के लिए विश्व मे जाना जाता है। हम स्वामी प्रसाद मौर्य पर एनएसए लगाने की मांग करते हैं। इस अवसर पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रमेश कुमार अमलानी व रतन कुमार अग्रवाल,किसान मोर्चे के अध्यक्ष भीमसेन मिश्र,भाजपा युवा मोर्चे के अध्यक्ष शिवराज सिंह, विजय सिंह, विजय त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री देवेंद्र पाठक, ललित त्रिपाठी, मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय मिश्र, डॉ उमाशंकर वैश्य, अजय मित्तल, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

10 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

18 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

19 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago