Friday, January 16, 2026
HomeUncategorizedबारिश और यमुना की रार से बेहाल दिल्ली, सड़कें बनी समंदर

बारिश और यमुना की रार से बेहाल दिल्ली, सड़कें बनी समंदर

सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी अराजकता और तबाही का दौर जारी रहा। रुक-रुक कर हो रही बारिश और उफनती यमुना नदी ने हालात और बिगाड़ दिए। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में घरों तक पानी घुस आया है, वहीं दिल्ली सचिवालय के आसपास की सड़कें भी जलमग्न हो गईं।

सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी जब एक राहत शिविर तक पानी पहुंच गया और वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। शहर की प्रमुख सड़कों पर बने गड्ढों और जलभराव ने यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया है। कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें और जाम की समस्या से लोग बेहाल रहे।

विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा टला नहीं है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन बाढ़ के पानी ने अब राजधानी की रफ्तार थाम दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments