खेत मजदूर यूनियन के शिष्टमंडल ने समस्याओं को लेकर कपरवार का किया दौरा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार की देर शाम को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद कुमार सिंह ,जिलाध्यक्ष उमेश वर्मा, जिला सचिव श्यामदेव यादव, जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ,रामायण गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ग्राम सभा कपरवार का दौरा किया ।
शिष्टमंडल को नंदकुमार कुशवाहा सहित अनेकों ग्रामिणों ने बताया की राप्ती नदी के कटान के कारण लगभग 300 एकड जमीन ग्राम सभा पटनवा जिला गोरखपुर में चले जाने व शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण अधिकांश लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गये है, फिर भी लगातार कटान को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कोई प्रबंध नही किया गया है। इसी दौरान नजमा खातून, बाची देवी, फूलिया देवी सहित बीसों महीलाओं ने राशन में घटतौली और दूकानदार के उदंडता के बारे में विस्तार से बताया । जिसकी शिकायत दूरभाष द्वारा संबंधित अधिकारी को दे दिया गया ।
इसलिए सभी ग्राम वासियो की समस्याओें और चिंताओं का तुरंत निराकरण करने की मांग नेताओं द्वारा की गयी है ।
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, यदि एक माह के अंदर समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो ग्राम वासियों के साथ खेत मजदूर यूनियन खूद वृहद आंदोलन करने पर मजबूर होगा । जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

27 minutes ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

45 minutes ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

51 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

1 hour ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago