ज़ुल्म के खिलाफ़ आवाज़ बलंद करने का नाम कर्बला है मौलाना रज़ा आब्दी

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।पहली मुहर्रम की शब इमाम बारगाह मरहूम हसन जाफ़र में एक मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया। मजलिस को मौलाना मुहम्मद रज़ा आब्दी अकबरपुरी साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि उस समय का अत्यन्त अत्याचारी क्रूर शासक यज़ीद दीन ए इस्लाम में जुआ,शराब और तमाम बुराईयों को दीन का हिस्सा बनाना चाहता था,और इस्लाम को दुनिया से मिटाना चाहता था,पर इमाम हुसैन अ.स. इस बात पर राज़ी नही हुए,वो नहीं चाहते थे कि उनके नाना के पवित्र मदीने में जहाँ अल्लाह का घर काबा भी है,वहाँ उनका और उनके साथियों का खून बहे,और इस्लाम का अस्तित्व मिट जाए,उन्होंने 28 रजब सन 60 हिजरी को मदीने से बहुत दूर अपने परिवार के साथ कर्बला(इराक़) के अत्यन्त कठिन सफऱ पर निकलने का निर्णय किया!
उनके क़ाफ़िले में छोटे छोटे बच्चों के साथ काली अमारियों में परिवार की औरतें भी थीं,6 महीने के मुश्किल सफ़र के बाद ये क़ाफ़िला 2 मुहर्रम को कर्बला पहुंचा और अपनी शहादत देकर इस्लाम को बचाया,मजलिस के बाद अंजुमने ए वफ़ा ए अब्बास के सदस्यों ने नौहाख्वानी और सीनाज़नी के द्वारा अपने इमाम को पुरसा पेश किया
इस अवसर पर मौलवी इरफ़ान हैदर,डॉक्टर अली अज़हर, तौसीफ़ हसन,अब्बास जाफ़र, तौक़ीर हसन,मोजिज़ अब्बास, अली शहंशाह,मुहम्मद आलिम, रज़ा अब्बास,मुहम्मद सालिम, सकलैन अब्बास,नदीम हैदर,मुहम्मद तालिब,अहसन मुर्तुजा,यासूब अब्बास शामिल रहे

Editor CP pandey

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

3 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

3 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

16 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

16 hours ago