Categories: Uncategorized

देहरादून शिवसेना ( उबाठा) ने मनाया शिवसेना स्थापना दिवस

दून मेडिकल कॉलेज में शिव सैनिकों ने किया रक्तदान

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। शिवसेना द्वारा 59वा स्थापना दिवस मनाया गया इस शुभ अवसर पर शिवसैनिको ने दून मेडिकल कॉलेज देहरादून पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया शिवसैनिको ने हर्ष उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज प्रत्येक शिव सैनिक एवं हिंदुत्व को मानने वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन 59 वर्ष पूर्व मुंबई के शिवाजी पार्क पर हिंदू हृदय सम्राट वंदनीय बालासाहेब ठाकरे ने 19 जून 1966 को देश के मजदूरो, मजबूरो, वंचितों , एवं हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए शिवसेना का गठन किया आज पूरे देश में शिव सैनिक बालासाहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने सभी शिव सैनिकों को बधाई देते हुए सभी रक्त दान वीरों का हार्दिक आभार व अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपप्रमुख शिवम गोयल, महासचिव विकास मल्होत्रा,अभिनव बेदी, नितिन कुमार,आदेश सिंह,श्याम सिंह,अमित डिमरी, सुमित गंभीर, कृष्ण बेदी, लक्ष्य बजाज, कृष्ण गोपाल सिंघल,सौरभ गुप्ता, शिवम शर्मा, शिवा ढींगरा, हर्षित, पुलकित, सार्थक गर्ग, वासु परविन्दा,विनीत नागपाल, मोहम्मद फरीद, संदीप कर्णवाल,साहिल सहगल, आनंद बड़ौनी,विजय गुलाटी, अक्षय शर्मा, मनोज सरीन, साक्षी परविन्दा,निधि बजाज, यशस्वी बिश्नोई, रोहित बेदी, हेमराज, रोशन राणा, आदेश चंदेल,अरविंद अग्रवाल, कपिल छाबड़ा, आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे

Karan Pandey

Recent Posts

मुंह में रखते ही घुल जाएगी भापा दोई, जानिए घर पर बनाने की आसान विधि

फोटो go से बंगाल की मशहूर भापा दोई घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि हर…

3 minutes ago

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

8 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

8 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

9 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

9 hours ago