ढेंकही में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

ग्राम पंचायत ढेंकही में रात तेंदुआ देख दहशत में ग्रामीण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेंकही में बुधवार की रात ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए। जब पूर्व प्रधान सुनील मौर्य के घर के पास तेंदुआ दिखाई दिया। पूर्व प्रधान सुनील मौर्या भोजन करके बरामदे में परिवार के साथ बैठ कर बातें कर रहे थे। उसी समय दरवाजे के समीप तेंदुआ दिखाई दिया। जिस पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तेज आवाज को सुनकर तेंदुआ गांव के बाहर सिवान होते हुए परसौनी बुजुर्ग गांव की तरफ निकल लिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सैकड़ो ग्रामीणों ने तेंदुआ का पीछा करते हुए परसौनी बुजुर्ग सिवान तक खोजते रहे। परंतु तेंदुआ तेजी से आगे बढ़ गया। तेंदुआ का पद चिन्ह देख ग्रामीणों में आशंका हैं कि तेंदुआ गांव से पश्चिम की तरफ परसौनी बुजुर्ग गांव के सिवान की तरफ गया है। तेंदुआ के आने की सूचना से ढेंकही गांव ही नहीं अपितु मठिया, मंगलपुर पटखौली, बेलवा तिवारी, बांसपार मिश्र, अमसहा , अमसहीं , सितलापुर, मेदनीपुर, चौमुखा सहित दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग से त्वरित कार्यवाही की मांग की है।दो सप्ताह पूर्व घुघली थाना अंतर्गत मेदनीपुर बागीचे में भी दिखाई दिए थे एक तेंदुआ व दो सावक घुघली थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक तेंदुआ व दो सावक दो सप्ताह पूर्व मेदनीपुर गांव के बागीचों में दिखाई दिए थे। तभी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर जरूर आई थी परंतु खोजने की कोशिश ठीक से नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम खाना पूर्ति कर वापस चली गई। जिसकी वजह से आज भी दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के हरिश्चंद्र यादव, विद्यासागर प्रजापति, बालेंदु प्रजापति, अविनाश उर्फ बंटी पटेल, अंबरीश पटेल, अरविंद पटेल, जय प्रकाश, सुमंत मौर्य, आदि लोगों ने वन विभाग से मांग किया है कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए उचित कार्यवाही करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

7 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

8 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

8 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

8 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

9 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

9 hours ago